धार्मिक

इस बार गणेश चतुर्थी पर बन रहे तीन शुभ योग, होगा मंगल 31 अगस्त को मनेगी गणेश चतुर्थी, होंगे 10 दिवसीय गणेशोत्सव

सिलवानी। प्रथम पूज्य श्रीगणेश का जन्मोत्सव आगामी 31 अगस्त को मनाया जाएगा, साथ ही 10 दिवसीय गणेशोत्सव की धूम भी शुरू हो जाएगी। इस बार गणेश चतुर्थी पर तीन शुभ संयोग बन रहे हैं, जिसके कारण ये गणेश चतुर्थी खास हो रही है। वहीं 10 दिवसीय गणेशोत्सव के लिए नगर सहित तहसील भर में तैयारियां शुरू हो गई है। हर साल भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है, इसे गणेश जयंती भी कहते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इस वर्ष की चतुर्थी तिथि रवि योग में हैं, इसके अलावा दो शुभ योग ब्रम्हा और शुक्ल योग भी बन रहे है। 31 अगस्त को रवि योग सुबह 5:58 बजे से लेकर देर रात 12ः12 तक है। वहीं शुक्ल योग प्रातः से लेकर रात 10ः48 बजे तक है। उसके बाद ब्रम्हा योग प्रारंभ हो जाएगा। इसमें सूर्य की स्थिति प्रबल मानी जाती है, गणेश चतुर्थी पर आप बप्पा को प्रसन्न करके अपनी मनोकामनाओं को पूरी कर सकते हैं।
गणेश चतुर्थी का विशेष संयोग
इस बार गणेश चतुर्थी 31 अगस्त बुधवार के दिर पड़ रही है, बुधवार के दिन वैसे भी गणेश जी की पूजा की जाती है, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब गणेश जी का जन्म हुआ था, तब उस समय कैलाश पर बुध देव भी थे। बुध देव के होने की वजह से बुधवार की पूजा के लिए प्रतिनिधि देव गणेश जी हो गए। ऐसे में देखा जाए तो रवि योग अमंगल को दूर करके सफलता प्रदान करता है।
सजेंगे बप्पा के पांडाल
गणेशोत्सव के तहत नगर सहित ग्रामीण अंचल में गणपति बप्पा के दरबार भी सजाए जाएंगे। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं और गणेशोत्सव मंडलों द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेशोत्सव में 31 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पहला दिन है और 9 सितंबर को गणेश चतुर्दशी है। यह गणेश जन्मोत्सव का अंतिम दिन है, इस दिन गणेश जी विदा होंगे।

Related Articles

Back to top button