खेलमध्य प्रदेश
जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित
सिलवानी। सोमवार को खेल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सीएम राइस उत्कृष्ट विद्यालय सिलवानी में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य आजाद राय द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रोत्साहित किया प्रतियोगिता में रायसेन बरेली गैरतगंज और सिलवानी के बालक बालिकाओं ने भाग लिया प्रतियोगिता में सिंगल्स मैच कराए गए जिसमें से खिलाड़ियों को चयनित कर जिले की टीम का चयन किया गया यह टीम संभाग स्तरीय प्रतियोगिता सीहोर में 15 सितंबर से होगी उस में भाग लेगी । यह जानकारी विकासखंड खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक ने दी । इस अवसर पर युवा युवा समन्वयक कमलेश जाटव, विक्रम ठाकुर, अंकित कुशवाह, विष्णु जैन, राशिद मंसूरी, सचिन और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे।



