बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के हंगामे के बाद मंदिर नहीं पहुंचे आलिया और रणवीर
सूत्रों के अनुसार उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह के बंगले पर पहुँची आलिया रणवीर की गाड़ी
आलिया-रणवीर कपूर का विरोध करने आए बजरंगियों को पुलिस ने जमकर धुना
आलिया-रणवीर बीच रास्ते से लौटे,
संध्या आरती में शामिल होने आने वाले थे आलिया भट्ट और रणवीर कपूर
रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
उज्जैन । बॉलीबुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणवीर कपूर का विरोध करने आए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डंडे के जोर पर खदेड़ दिया। इस दौरान हाथ लगे एक कार्यकर्ता की जमकर धुनाई की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर हंगामे की जानकारी मिलने पर रणवीर कपूर और आलिया भट्ट को बीच रास्ते से वापस कर दूसरे रूट पर ले जाया गया।
आलिया भट्टा और रणवीर कपूर 9 सितंबर को रिलीज हो रही अपनी मूवी ब्रह्मास्त्र की सफलता की कामना करने के लिए बाबा महाकाल की आरती में शामिल होने के लिए मंगलवार को उज्जैन आने वाले थे। उनके साथ फिल्म के निर्माता अयान मुखर्जी भी थे। पहले से वीडियो जारी करने के कारण दोनों का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता, इनके फैन और मीडिया महाकाल मंदिर के पास एकत्र था। इनके आने के पहले ही बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाने की तैयारी की तो पुलिस ने आगर रोड निवासी दिलीप नामक कार्यकर्ता को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। हालांकि इस दौरान भारी पुलिस बंदोबस्त के कारण बजरंगी ज्यादा कुछ नहीं कर सके। पुलिस की पिटाई का विरोध करने के लिए विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। मंदिर पर हंगामे की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने रणवीर और आलिया का रास्ता बदल दिया और उन्हें दूसरी जगह ले जाया गया।




