श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश का विसर्जन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । घर घर रिद्धि सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश का विसर्जन अनंत चतुर्थी शुक्रवार को श्रद्धा भक्ति और पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। दस दिवसीय गणेशोत्सव पर्व का धर्ममय वातावरण मैं समापन हुआ। 10 दिनों तक चले श्री गणेश उत्सव महापर्व के दौरान उमरियापान सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जहां धर्ममय वातावरण बना रहा तो वही अनंत चतुर्थी को समितियों द्वारा सुबह से गणेश पंडालों मैं पूजन पाठ एवं हवन कराकर कन्या भोज एवं भंडारा आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणों ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम 4 बजे से घरों में रखें भगवान श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन तालाबों में किया गया । समितियों द्वारा पंडालों में रखी गणेश प्रतिमाएं का शाम 6 बजे से प्रतिमाओं का चल समारोह निकलना प्रारंभ हुआ जो नगर के झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, प्रमुख मार्गो से होते हुए सन्यासी बाबा, अथैया मोहल्ला, सोनी मोहल्ला, कटरा बाजार आदि मार्गो से सार्वजनिक समितियों द्वार बैंड बाजा, डीजे की धुनों के साथ प्रतिमा विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली l इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने नाचते हुए गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष के साथ गणेश प्रतिमाएं का कियूली तालाब बड़ी माई स्थित तालाब में भगवान श्री गणेश की विधि विधान से पूजन आरती कर विसर्जन किया गया। चल समारोह में नगर के गणमान्य जनों में मास्टर शिवकुमार चौरसिया, जनपद सदस्य शैलेंद्र पोराणिक, सरपंच अटल ब्यौहार, सुखदेव चौरसिया, भाजपा जिला मंत्री विजय दुबे, सुभाष (पांडे) चौरसिया, राजा चौरसिया, राजेश ब्यौहार, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश कटारिया, रेवा सेठ, बसंत चौरसिया, मुन्नू गौतम, अवधेश कटारिया, बसोरी चौरसिया, जगमोहन चौरसिया, संदीप सोनी, बड्डा गुप्ता, जागेश्वर सोनी, सचिव सतीश गौतम, अतुल चौरसिया आदि लोग उपास्थित रहे l ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार ने द्वारा मुख्य मार्गो एवं तालाबों में प्रकाश व्यवस्था की जिसमें प्रतिमा विसर्जन में कोई परिशानी न हो समितियों के सदस्यों ने ग्राम पंचायत सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम के द्वारा की गई व्यवस्था की भूरी भूरी प्रशंसा की गई l वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी एस राज पिल्लैई अपने स्टाफ के साथ मुस्तैद रहे l


