क्राइम

तीन साल की मासूम बच्ची से दरिन्दगी, पुलिस की गिरफ्त से आरोपी फरार, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
कटनी । एमपी के कटनी में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर लोगों में गुस्सा है। कटनी जिले में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा था। पर पुलिस की गिरफ्त से आरोपी भाग गया। इससे नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
जानकारी के अनुसार कटनी के कैमोर थाना इलाके में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। स्थानीय लोगों ने आरोपी शिवकुमार उर्फ सोनू पटेल को पकड़कर पहले पेड़ से बांधकर पिटाई की और फिर पुलिस के हवाले भी कर दिया था। पर जब लोगों को पता चला कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से भाग गया है तो लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम में शामिल लोगों का कहना है कि बच्ची से रेप की घटना दुखद है, उससे भी दुखद है कि पुलिस ने आरोपी को भगा दिया।
लोगों की मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उसे कठोर सजा दी जाए। साथ ही लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों ने रविवार की सुबह कैमोर झुकेही मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया। चक्काजाम की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पर लोगों ने उनकी भी नहीं सुनी और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रदर्शनकारी 24 घण्टे में आरोपी की गिरफ्तारी और दोषी पुलिस कर्मचारी को निलंबित करने, बच्ची के उचित इलाज एवं मुआवजा की मांग कर रहे थे।
इस पर पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने मौके पर पहुँचकर दोषी प्रधान आरक्षक चंद्रिका शुक्ला को निलंबित करते हुये लाइन अटैच कर दिया।
बच्ची के उचित इलाज हेतु जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक बनी हुई है। आरोपी
जिसे पकड़ने में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button