मध्य प्रदेश

आपसी विवाद खत्म कर साथ रहने को राजी हुये पति पत्नी, दोनों ने माला डालकर साथ घर गए

सिलवानी । सिलवानी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में मंगलवार को संजयकुमार आदिवासी निवासी टेकापार खोड़ी तहसील गैरतगंज ने आवेदन दिया था कि उसका विवाह 6 वर्ष पूर्व रामसुंदरी आदिवासी निवासी गोगरी तहसील में हुआ था । लगभग 8-9 महीनों से पति-पत्नी में आपसी विवाद चल रहा था, दोनों पक्षों को मंगलवार को एसडीओपी कार्यालय सिलवानी में बुलाकर एसडीओपी राजेश तिवारी, काउंसलर मुन्ने भाई, विनय जैन की समझाइश से पति-पत्नी का विवाद खत्म हो गया और आपस में रहने को तैयार हो गए पति पत्नी ने दोनों को माला डालकर एक साथ रहने का निश्चय किया।

Related Articles

Back to top button