क्राइम

अवैध संबंध होने का शक करने पर की थी हत्या, 3 वर्ष पुराने अन्धे कत्ल का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सिलवानी । थाना सिलवानी में दिनांक 21 अगस्त 2019 को फरियादी हरीराम पिता बालचंद मेहरा निवासी जैथारी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 18 अगस्त 2019 को गांव के तुलाराम पाल पिता भैयालाल पाल उम्र 50 साल निवासी ग्राम जैथारी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर मारपीट की है जिससे वह घर में बेहोश पड़ा है। जिसे एम्बुलेस की मदद से इलाज हेतु सिलवानी भेजा गया था, जहां से उसे हमीदिया अस्पताल भोपाल रिफर कर दिया है। इलाज के दौरान तुलाराम पाल की दिनांक 28 अगस्त 2019 को मृत्यु हो गई। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरुध्द अपराध के 230 / 19 धारा 452, 323, 302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । अपराध की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल के निर्देशन में अमृत मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये व अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु थाना सिलवानी की टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साक्षियों व परिजनों से पूछताछ की गई तथा कथनों पर संदिग्ध कबीर खान निवासी जैथारी की तलाश प्रारंभ की गई व रायसेन जिले की पुलिस द्वारा आरोपी की पतारसी हेतु संयुक्त अभियान चलाया गया। जो आरोपी कबीर खान पिता रफीक खान उम्र 25 साल निवासी जैथारी थाना सिलवानी को थाना प्रभारी मण्डीदीप मनोज सिंह की मदद से दिनांक 12 सितम्बर 2022 को गिरफतार किया गया व आरोपी से पूछताछ की गई जिसने बताया कि मृतक तुलाराम पाल उस पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक करता था तथा शराब पीकर चिल्लाचौट करता रहता था इसी बात पर से परेशान होकर उसने मृतक को सागौन का डण्डा मारकर हत्या कर दी थी। प्रकरण का खुलासा करने व आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक मायासिंह इंचार्ज थाना प्रभारी, उनि आर. एस. पाण्डेय, चौकी प्रभारी जैथारी उनि संतोष दांगी, प्रआर अरविन्द राजपूत, प्रआर जितेन्द्र सिंह, आरक्षक रामनरेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा प्रकरण का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पुरुष्कार देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Back to top button