मध्य प्रदेशहेल्थ

एसडीएम ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया शुभारंभ

सिलवानी । ब्लॉक सिलवानी के अंतर्गत शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में सिलवानी एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, बीएमओ डॉ. एचएन मांडरे, बीईओ नरेश रघुवंशी द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
बीएमओ डॉ. एचएन मांडरे ने बताया गया कि बच्चों में कृमि संक्रमण को नष्ट करने के उद्देश्य राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम स्वास्थ विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहा है। जिसके अंतर्गत 1 वर्ष से 19 साल तक के बच्चों में आंगनबाड़ी केंद्रों में और सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में कृमि नाशक की दवा खिलाई जा रही है। मंगलवार को जो बच्चे गोली खाने से छूट जाएंगे उन्हें 16 सितंबर को माप अप दिवस पर दवा खिलाई जाएगी।
वहीं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभागों के समन्वित प्रयास से शत प्रतिशत बच्चों को दवा खिलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एनपी शिल्पी, स्वास्थ्य विभाग से बीईई विक्रम खत्री, बीपीएम जयदीप साहू, मोहम्मद अनीस, संजय साहू, पुष्पेंद्र रघुवंशी एवं स्कूल के समस्त शिक्षक गण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button