कविता, लेखन, गीत -गायन एवं ज्ञात/ अज्ञात बलिदानियों की प्रतियोगिताएं संपन्न
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी का महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में कविता लेखन, गीत -गायन एवं ज्ञात /अज्ञात बलिदानियों की बड़ी रोचक एवं रोमांचक कहानियां से संबंधित प्रतियोगिताएं कराई गई l जिसका निर्देशन डाॅ. आरती धुर्वे (प्रभारी प्राचार्य ), श्रीमती अभिलाषा चौरसिया कार्यक्रम नोडल अधिकारी व संयोजक, डाॅ. अरुणा दास कार्यक्रम प्रभारी, रहवर रजा मंसूरी मीडिया प्रभारी व संयोजक, श्रीमती सोनम साहू (संयोजक) एवं समस्त शिक्षक गण की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न कराया गया |
मंगलवार को विविध प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, स्वतंत्रता सेनानियों, महापुरुषों, ज्ञात /अज्ञात महानायक और देश प्रेमियों की कविताओं, गायनों और इनकी रोचक कहानियां से उपस्थित जनगणों के हृदयों में अमिट छाप छोड़ी|
गायन के प्रस्तुतिकरण में छात्र- छात्राओं ने अपने गीतों व स्वरों के माध्यम से तराना सा छेड़ दिया जिसे सुनकर सभी का हृदय प्रफुल्लित हो उठा l सन गर्वित हो झूठ उठे | साथ ही गणित के प्रोफेसर रहवर रजा मंसूरी व समाजशास्त्र की सहायक प्राध्यापिका श्रीमती अभिलाषा चौरसिया ने छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाने के लिए छोटे-छोटे देश प्रेम गीत प्रस्तुत किए |
अंत में छात्र-छात्राओं ने ज्ञात / अज्ञात बलिदानियों की बड़ी रोचक व प्रेरक कहानियों को बड़े अनूठे ढंग से बताकर सबके हृदयों को द्रवित व मनों को भावुक कर दिया l सभी लोग शहीदों की कहानियां सुन भावुक हुए तन कुछ विद्यार्थियों ने ‘भारत माता की जय ‘ कह कर उपस्थित गणों में पुन: उत्साह एवं ऊर्जा भर दी | साथ ही महाविद्यालय की कर्मण प्राचार्य डॉ.आरती धुर्वे ने भी अपनी कहानी के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों व बलिदानियों का अतुल्यनीय वर्णन किया | इन सभी कार्यक्रमों में महाविद्यालयीन के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थित प्रशंसनीय रही |


