मध्य प्रदेश

एमडीबीएम स्कूल के 15 वे डॉक्टर हर्ष कौरव का शाला में हुआ सम्मान

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । नगर उदयपुरा के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के भूतपूर्व छात्र हर्ष कौरव का मेडिकल शिक्षा क्षेत्र की प्रवेश परीक्षा NEET में चयन हो गया है इसके साथ ही शाला ने क्षेत्र को 15 MBBS डॉक्टर प्रदान किये है, हर्ष शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश कौरव के सुपुत्र हैं।
इस उपलक्ष्य में गुरुवार को शाला प्रांगण में हर्ष कौरव का फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । इसके साथ ही हर्ष ने अपनी शिक्षा यात्रा को विस्तार के साथ समझाया साथ ही रामधारीसिंह दिनकर, कुमार विश्वास की कविताओं का उल्लेख करते हुए एवं सभी विद्यार्थियों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में नई सफलताएं अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।
स्कूल प्राचार्य व संचालक विकास वर्मा ने हर्ष के मेडिकल क्षेत्र के केरियर व उसके भविष्य को लेकर मंगलकामनाएं दी ।

Related Articles

Back to top button