मध्य प्रदेश

अभा आदर्श चौरसिया मप्र महासभा द्वारा नवनिवार्चित जनप्रतिनिधियों का सम्मान 18 सितंबर को

भोपाल। राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में चौरसिया तम्बोली समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
उक्ताशय की जानकारी अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की) ने शुक्रवार को भोपाल में सार्थक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम मानस भवन, श्यामला हिल्स भोपाल में 18 सितंबर दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर से चुने हुए तकरीबन 125 से अधिक नपा अध्यक्ष, पार्षदगण, सरपंच, जिला जनपद और जिला पंचायत समेत अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सिक्किम के राज्यपाल महामहिम बाबू गंगाप्रसाद जी चौरसिया, मप्र भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, भोपाल महापौर मालती राय समेत अन्य गणमान्य सामाजिक बंधु मौजूद रहेंगे। समाज के प्रदेशाध्यक्ष गौरव चौरसिया (विक्की) ने बताया कि इसी प्रकार सिविल जज, फैशन शो में समाज का नाम रोशन करने वाली की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में प्रदेशभर से करीबन दो हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। सभी जनप्रतिनिधि कर्तव्यनिष्ठा के साथ सामाजिक दायित्व निभाने का संकल्प भी लेंगे। प्रदेशभर में पेड़-पौधे भी रोपने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि समाज की प्रमुख मांगो को अतिथियों के समक्ष रखा जाएगा। जिनमे राजधानी भोपाल में समाज के भवन निर्माण हेतु उपयुक्त स्थान पर जमीन का आवंटन किया जाए।, पूर्व में सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई घोषणानुसार मप्र पान विकास निगम बोर्ड का गठन किया जाए।, विधानसभा चुनाव में समाज के योग्य क्षमतावान व्यक्ति को सामाजिक जनसंख्या के आधार पर टिकट दिए जाएं।, इसके अलावा समाज की अन्य मांगों पर भी विचार किया जाए।

Related Articles

Back to top button