शारदा माता के दर्शन करने 18 सदस्यों का जत्था हुआ रवाना, नवरात्रि के प्रथम दिन करेंगे शारद माता के दर्शन
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार एवं श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियें ने माता के भक्तों के जनों को किया रवाना
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । श्री हनुमान मंदिर पाटनदेव से शारदा माता मैहर के दर्शन करने के लिए 18 सदस्यों का माता के भक्तों का जत्था शुक्रवार को श्री हनुमान मंदिर पाटन देव से रवाना हुआ यह जत्था नवरात्रि के प्रथम दिन मैहर की शारदा माता के दर्शन करेगा इस जत्थे को माता के भक्तों को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ गौरीशंकर शेजवार एवं श्री हिंदू उत्सव समिति रायसेन के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति ने फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर माता के भक्तों के जत्था को रवाना किया ।
यहां यह बता दें कि मैहर वाली शारदा माता की यात्रा का यह 21 वर्ष है प्रति वर्ष शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शारदा मैया के दर्शन करते हुए यह यात्रा सन 2002 से निरंतर जारी है माता के भक्तों के जत्था में नरेश उपाध्याय, तारा सिंह कुशवाहा, हेवत सिंह कुशवाहा, बदन सिंह कुशवाहा , कमलेश विश्वकर्मा सहित 18 भक्त शामिल है ।
इस अवसर पर संतोष साहू रामकुमार साहू, पार्षद कैलाश ठाकुर, पार्षद देवेंद्र यादव, पूर्व उपाध्यक्ष नपा. नारायण सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद अशोक नाविक श्री हिंदू उत्सव समिति के कंछेदी चक्रवर्ती, ठाकुर मलखान सिंह बारेलाल सूर्यवंशी राजू धाकड़ राहुल कर्ण तिलक शाक्या, नरेश उपाध्याय, तारासिंह कुशवाह, हेवत सिंह कुशवाह, डालचंद कुशवाह, बदन कुशवाह कमलेश विश्वकर्मा , हल्के कुशवाह, मर्दन कुशवाह, प्रेम मालवीय, भगवान सिंह मेहरा , संतोष बाबा, विनोद गौर, राकेश कुशवाह, गोलू मेहरा, कंचन सिंह लोधी, बंटी कुशवाह, कल्लू कुशवाह, जमुना कुशवाह, नारायण सिंह दादा आदि ने जत्था में शामिल माता के भक्तों तिलक लगाकर एवं फूल माला पहनाकर रवाना किया ।


