धार्मिक

नवरात्र की पंचमी पर श्रद्धालुओं ने निकाली 51 फुट की चुनरी यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शारदेय नवरात्र पर्व की पंचमी तिथि पर शुक्रवार को उमरियापान में श्रद्धालुओं ने बैंडबाजों के साथ विशाल चुनरी पद यात्रा निकाली। मचखंडा मोहल्ला स्थित बड़ी माई मंदिर से शुरू हुई पद यात्रा चुनरी कटरा बाजार, न्यू बस स्टैंड, झंडा चौक, बड़ी माई मंदिर से पुनः वापिस होकर झंडा चौंक, न्यू बस स्टैंड होकर चंडी माता मंदिर प्रांगण में विराजी माता महाकाली तक पहुँची। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरूष, युवा और बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने 51 मीटर की माता की चुनरी में हाथ लगाकर पद यात्रा में शामिल होकर चुनरी यात्रा में जगह जगह मातारानी के जयकारों के साथ विशाल चुनरी यात्रा निकली l इस दौरान समाजसेवी विजय दुबे, शैलेन्द्र पोराणिक,सरपंच अटल ब्यौहार, जागेश्वर सोनी, सतीश गौतम, अतुल चौरसिया, राजेश असाटी,सुभाष गुप्ता, बड्डा गुप्ता, प्रमोद असाटी, पिक्कू गुप्ता, मनोज असाटी, मनीष असाटी आदि चुनरी पद यात्रा में शामिल हो कर धर्म लाभ उठाया l आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button