क्राइम

लकड़ी तस्कर सहित दो वाहन किये जप्त, वनविभाग की बड़ी कार्यवाही

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
ग़ैरतगंज-। मुखबिर की सूचना पर बेगमगंज से सागोन से बना हुआ अवैध फर्नीचर की पिकअप वाहन क्रमांक- MP 20 GA 8829 एवं एक अन्य वाहन टाटा इंडिगो क्रमांक MP 16 T 1677 मैं सागोन की इमारती लकड़ी अवैध रूप से परिवहन की जा रही थी मुखविर की सूचना पर वनक्षेत्र गढ़ी अधिकारी रजनीश शुक्ला ने टीम गठित कर ग्राम भवरगढ़ के पास घेराबंदी करके वाहन सहित लकड़ी तस्करों को पकड़ा गया।
एक लकड़ी तस्कर को बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ाया।
वनविभाग की टीम ने ग़ैरतगंज नंदनी नगर के पास एक होटल के पीछे हबीब नामक लकड़ी तस्कर को पकड़ा हबीब जबलपुर का निवासी है।
कार्यवाही में परिक्षेत्र अधिकारी रजनीश कुमार शुक्ला, वनरक्षक नरेंद्र कुमार मिश्र, वनरक्षक मुमताज अली, वनरक्षक नरेंद्र प्रताप राय, वनरक्षक वैभव दुबे, वनरक्षक अमोल शुक्ला, वनरक्षक शैलेंद्र पटेल, वनरक्षक ऋषिराज चौबे, वनरक्षक धनराज सिंह रघुवंशी, वनरक्षक हरनाराय सिंह, वनरक्षक वृंदावन त्रिपालिया आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button