ग्राम पंचायत गढ़ी के बाजू मे लगा कचड़े का अंबार, जिम्मेदार मौन
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी । गैरतगंज तहसील अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गढी में पंचायत द्वारा स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं ऐसा ही मामला ग्राम पंचायत गढ़ी के वार्ड नंबर 16 में देखा जा रहा है जहां के रहवासियों को आए दिन कचडे, घुडो से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वर्षो पुराना एक कुआं भी हैं जिसको पंचायत द्वारा अनदेखा किया जा रहा जिससे किसी बड़ी दुर्घटना का सामना करना पड़ सकता है। वह आम रास्ता है वहीं से स्कूल जाते हैं छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चे कुआं में लगभग 80 परसेंट दलदल भरी हुई है अगर आगे कोई दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार कोन होगा? इससे नाराज होकर ग्राम पंचायत गढ़ी के वार्ड नंबर 16 के लोगों ने नाराज होकर पंचायत को और भी पहले आवेदन दे चुके है उसके बाद भी पंचायत द्वारा इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया । एक और सरकार द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर रही है सरकार जिससे हमारा देश हमारा गांव स्वच्छ और साफ सुथरा रहे। दूसरी ओर ग्राम पंचायत गढ़ी में सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। ग्राम पंचायत के बगल में लगा है कचरे का अंबार जिससे पनप रही कई बीमारियां वही है एक कुआं जो कि खुला पड़ा हुआ है जिसमें कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं कई गाय बैल गिर चुके हैं जिससे आगामी समय में भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। लेकिन ग्राम पंचायत इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है ।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा बताया जा रहा है कि पंचायत में बजट नहीं है शिकायत करने वाले ग्राम पंचायत गढ़ी के लगभग 6 वार्ड पंच शामिल रहे। पंच दुर्गेश यादव, पंच ऋषभ जैन, रामकुमार चौरसिया, पंच रतनलाल आदिवासी, पंच सुनील चौरसिया, तुलसा बाई आदिवासी, राजकुमार जैन, वार्ड नंबर 16 के ग्रामीण मौजूद रहे।



