क्राइमदेश विदेश

दुर्लभ प्रजाति का कछुआ बरामद, 6 कछुआ तस्कर गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग की नेवई थाना पुलिस ने कछुआ तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास दुर्लभ प्रजाति के कछुआ और एक तवेरा गाड़ी बरामद की है। पुलिस को आंशका है कि दीपावली की रात जंगल में धनवर्षा भ्रतियों को लेकर कछुआ की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने कछुआ को वन विभाग को सौंप दिया है।
नागपुर से धमतरी के लिए हो रही थी कछुआ तस्करी: नेवई थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने बताया कि “मैत्री गार्डन के पास एक तवेरा गाड़ी कुछ लोगों खड़े थे. जो संदिग्ध दिख रहे थे. इसकी आशंका होने पर गाड़ी की तलाशी ली गई। गाड़ी के अंदर एक बड़े बर्तन में दुर्लभ प्रजाति का कछुआ मिला। जिसके बाद सभी को थाने ले जाकर पूछताछ की गई। नागपुर से धमतरी के बीच कछुआ तस्करी हो रही थी, तस्कर ने बताया कि इस दुर्लभ प्रजाति के कछुआ को महाराष्ट्र नागपुर से धमतरी लेकर जा रहे है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमे कमलेश यादव निवासी भिलाई, देवीदास मेश्राम खपरागढ़ नागपुर, मनीष कौशिक मिनीमाता नगर नागपुर, ओमप्रकाश वैष्णव नागपुर और श्रीराम आसेकर नागपुर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से इंडियन फ्लैप सेल टर्टल प्रजाति का कछुआ और 10 हजार रुपए नकद समेत तवेरा गाड़ी को बरामद किया है।

Related Articles

Back to top button