धार्मिकमध्य प्रदेश

कार्तिक मास स्नान कर भगवान विष्णु, तुलसी माताकी पूजा कर रही हैं महिलाएं

सिलवानी। इन दिनों कार्तिक मास चल रहा है। इसके चलते सुबह 6 बजे से महिलाएं उठकर स्नान करती हैं। फिर मंदिर में जाकर भगवान विष्णु, तुलसी माता की पूजा अर्चना कर रही हैं। कार्तिक स्नान 9 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ है जो 8 नवंबर तक चलेगा। कार्तिक माह में स्नान करने से घर में धन धान्य की प्राप्ति होती है और अंत में बैकुंठ को प्राप्त होती हैं। सुख समृद्धि की कामना करते हुए महिलाएं कार्तिक मास स्नान कर रही हैं। मंदिरों में पूजा कर रही हैं। साथ ही सभी महिलाएं अपने मोहल्ले एवं वार्ड में जो भी महिलाएं इस पूजन में मंदिर पर एकत्रित होती है प्रत्येक दिवस में एक एक व्यक्ति के घर पहुंचकर तुलसी माता की पूजा अर्चना करते हैं एवं उनकी आरती कर धन्यवाद एवं सुख समृद्धि की कामना करती है ।

Related Articles

Back to top button