श्री खाटू श्याम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में पहली बार श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव को श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भोपाल की भजन एवं नृत्य नाटिका मंडली द्वारा आकर्षक संगीत मय भजनों का प्रस्तुतीकरण दिए जाने पर श्रद्धालुओं ने करतल ध्वनि से कलाकारों एवं गायको का स्वागत किया।
कार्यक्रम मैं भजनों की प्रस्तुति से पहले नगर के श्री सांवरिया भजन मंडल के तत्वधान में दशहरा मैदान पर श्री खाटू श्याम जी का जन्मोत्सव सैकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। तत्पश्चात हिंदू युवा सेवा दल के अध्यक्ष जयकरन पटेल एवं सांवरिया भजन मंडल समिति द्वारा भोपाल से पधारे हुए कलाकारों एवं गायकों का शाल – श्रीफल से सम्मान किया किसी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
करीब 4 घंटे तक कलाकारों एवं गायकों द्वारा आकर्षक ढंग से एकल एवं सामूहिक नृत्य नाटिका के माध्यम से श्री श्याम खाटू जी की महिमा का बखान करते हुए भजनों की प्रस्तुति दी । जिन्हें श्रद्धालुओं द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत के साथ प्रशंसा करते हुए उपहार स्वरूप नगद राशि प्रदान की । काफी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।



