अजेंद्र यादव बने विधानसभा के बाल कांग्रेस कैप्टन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर मध्यप्रदेश बाल कांग्रेस प्रभारी महेंद्र जोशी की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के प्रस्ताव पर तहसील के ग्राम बर्री कला निवासी जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव के सुपुत्र अजेन्द्र यादव को बाल कांग्रेस सिलवानी विधानसभा का कैप्टन बनाया गया है। इनकी नियुक्ति पर कांग्रेस नेताओं एवं उनके मित्रगणों नशुभचिंतकों ने उज्जवल भविष्य की कामना के साथ बाल कांग्रेस की रीति नीति से बाल कांग्रेस में युवाओं में जागृति एवं जोड़ने का निर्देश दिया है।
बधाई देने वालो मैं रितिक नेमा, रोशन नेमा, अभय यादव, कृष राय, प्रथम श्रीवास, शुभांशू नेमा, शिवकांत पटेल, आदित्य नेमा, दीपक पटेल, हर्ष सोनी आदि ने बधाई देते हुए वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया है ।



