मध्य प्रदेश

जल जीवन मिशन से गॉव में घर-घर टोंटी से पहुंच रहा पानी : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने अगरियाकला और कढ़ैया में 142.4 लाख रू की नल जल योजनाओं का किया लोकार्पण
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा जल जीवन मिशन के तहत गैरतगंज तहसील के ग्राम अगरियाकला में 76.56 लाख रू लागत के रेट्रोफिटिंग नल जल कार्य तथा ग्राम कढ़ैया में 65.84 लाख रू लागत की नवीन नल जल योजना कार्य का लोकार्पण किया गया। इन अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों का स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को पानी के लिए बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। कुआं, हैण्डपम्प पर पहले लाईन में लगकर पानी भरना और फिर उसे घर तक लाना। महिलाओं को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा जल जीवन मिषन के माध्यम से गॉवों के हर घर में टोटी के माध्यम से पानी उपलब्ध कराने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज गॉव में नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया गया है। अब गॉव के प्रत्येक घर में टोटी के माध्यम से पानी मिलेगा।
उन्होंने बताया कि इन नल जल योजनाओं का संचालन ग्राम की समिति द्वारा किया जाएगा। सभी ग्रामीण निर्धारित कर राषि प्रतिमाह जमा करें, जिससे नल जल योजना का सुचारू रूप से क्रियान्वयन ग्राम समिति द्वारा किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को निःशुल्क गैस चूल्हा प्रदान किया जा रहा है, जिससे महिलाओं को चूल्हे के धुंए से मुक्ति मिली है।
सरकार द्वारा महिलाओं के लिए, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के विभिन्न अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं तथा परिवार के आर्थिक विकास में भी योगदान दे रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा बालिकाओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, वृद्धजनों सभी के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 06 हजार रू प्रतिवर्ष तथा मुख्यमंत्री किसा कल्याण योजना के तहत 04 हजार रू प्रतिवर्ष, इस प्रकार 10 हजार रू हर साल प्रदान किए जा रहे हें।
इसके अलावा कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान भी दिया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा ग्राम कढ़ैया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में हितग्राही किसानों को कीटनाशक दवा छिड़काव मशीन का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में गैरतगंज जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष जिनेश जैन, भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिकृष्ण गौर, सोनू मीणा जिला जनपद सदस्य, मनोज पठ्या, देवनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनम सक्सेना, नितेश यादव, नीरज जैन, अमन शर्मा, दरयाव सिंह किरार, संजू कलावत, अमित शर्मा, प्रमोद मालवीय, देवेश जैन, मनीष विश्वकर्मा, मो ख़ालिद, मीडिया प्रभारी रितु राज सराठे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एंव पदाधिकारीयों सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button