पुलिस की सहयोगी रहेगी नगर रक्षा समिति
व्यूरो चीफ़ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। देवनगर में थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा के द्वारा कस्बा देवनगर की नगर रक्षा समिति की मीटिंग थाने पर आयोजित की गई जिसमें रक्षा समिति नगर अध्यक्ष शिवदयाल पाल, पत्रकार जगदीश जोशी, पुरुषोत्तम राय, पूरन कुशवाहा सहित करीब 20 सदस्य उपस्थित हुए जिन्हें पुलिस के साथ रात्रि गश्त में ड्यूटी तथा अन्य धार्मिक आयोजन जुलूस इत्यादि में यातायात व्यवस्था में सहयोग व अन्य अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के संबंध में जानकारी दी गई । सभी सुरक्षा समिति सदस्यों ने पुलिस के सहयोग में हमेशा रहकर सक्रियता बनाए रखने का आश्वासन दिया और आज से ही प्रतिदिन रात्रि गश्त में कम से कम 2 सदस्य पुलिस सहयोगी के रुप में उपस्थित रहेंगे। थाना प्रभारी द्वारा सभी सदस्यों को बताया गया कि अवैध रूप से शराब गांजा आदि विक्रय करने वालों की गोपनीय सूचना दें तथा अधिक से अधिक लोगों को हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित करें।



