लगभग 15 स्थाई और 5 अस्थाई कनेक्शन धारी और ट्रांसफार्मर 25K V का बार बार जल जाता है, 63 KV ट्रांसफार्मर की मांग
जनपद पंचायत जबेरा/ लरगुआ के किसानों के बीच पहुचे किसान संघ तहसील अध्यक्ष को किसानो ने सुनाई पीडा
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामों में किसान संघ तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत द्वारा क्षेत्रिय दौरा कर किसानो के बीच पहुंचकर सुनी समस्याएं और बताया कि किसान अन्नदाता है, किसान प्रजापालक है, किसान ही सबसे ज्यादा परेशान है, ग्राम परस्वाहा के किसानों के लिए माला तालाब की नहर 23 नवम्बर 22 खोली गई थी आज 27 नवम्बर 22 तक परस्वाहा पहली पुलिया तक ही नहर का पानी पहुंचा है, सगरा से परस्वाहा की ओर जो नहर आ रही है, अभी नहर खोलने के पहले नहर की साफ सफाई भी नहीं की गई है नहर के पानी के साथ ही नहर की सफाई और मरम्मत कार्य किया जा रहा है जबकि किसान को नहर का पानी मिलने के पहले ही नहर साफ सफाई और मरम्मत कार्य किए जाए तो किसानों के लिए नहर का पानी जो कि अभि फसल के लिए अमृत समान है बर्बाद होने से रोका जा सकता है।
ग्राम लरगुआ कछवारा हार में 25KV का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है, यहां पर लगभग 18से 20 किसान कनेक्शन धारी हैं, यहां के किसान अति पीड़ा में है लगभग 200 एकड़ खेती सूखी पड़ी है देखरेख कर रहे कर्मचारियो द्वारा एक दो दिन का बोलकर हफ्तों और पन्द्रह दिन तक समय निकल जाता है, किंतु पैसा भरने के बाद भी किसान को समय से बिजली नहीं मिल रही है, यहां का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने के कारण दो चार दिन में ही जल जाता है, किसानों की मांग है कि यहां पर 63KV का ट्रांसफार्मर रखा जाए तभी किसान सिंचाई कार्य समय पर कर सकेगा, अध्यक्ष ने बताया कि एक ओर 22/11/22 को ही किसान शंखनाद रैली में प्रदेश के मुखिया द्वारा बोला गया है कि 36 घंटे में खराब ट्रांसफार्मर बदल दिये जायेंगे साथ ही जहां पर ट्रांसफार्मर ओवर लोड है वहा पर और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाएगी ग्राम से ही युवा समाजसेविका प्रीति लोधी द्वारा सत्ताधारी नेताओ पर जमकर निशाना साधा, और बोला गया कि ट्रांसफार्मर की व्यवस्था नही की जाती है किसानो के साथ विधायक और सांसद के यहां पर हम सभी धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे, ग्राम के किसानों का कहना है हमारी समस्या को जल्द से जल्द दूर नहि किया जाता है तो हम सभी मजबूर होकर धरने पर बैठ जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
इस संबंध में नोहटा जेई प्रभात दुबे का कहना है कि 5KV का ट्रांसफार्मर रख दिया जायेगा 63K V के लिए ऊपर बात करते हैं, उसके बाद देखते है।



