चौरसिया समाज की जनचेतना यात्रा पहुंची रहली सकल समाज ने किया स्वागत
नगर भृमण के दौरान जगह जगह हुआ स्वागत
रिपोर्टर : विकास चौरसिया
रहली । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव विक्की चौरसिया के नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में चौऋषि महराज की जनचेतना रथ यात्रा आगमन रहली नगर में सुभाष चौक पर हुआ जहाँ सकल चौरसिया समाज ने रथ यात्रा में विराजित चौऋषि महराज जी का पूजन कर प्रदेश अध्यक्ष गौरव विक्की चौरसिया का स्वागत किया। सुभाष चौक पर प्रदेश अध्यक्ष व समाजजनों के द्वारा सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया यहाँ सुभाष चंद्र बोस समिति के सदस्यों अरुण पाठक, पप्पू गौर, संजू राठौर ने यात्रा का स्वागत किया।। यात्रा अखाड़े व गाजे बाजे के साथ नगर भृमण करते हुए चांदपुर चौराहे पहुंची जहां नगर पालिका अध्यक्ष देवराज सोनी, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अंकेश हजारी, युवा भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह, रहली वैश्य महासभा अध्यक्ष समीर जैन, अनूप ददरिया, ओमकार सराफ, मेन रोड पर अक्षय हजारी, बजरिया में पूर्व नपाध्यक्ष सौरभ हजारी के द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। जनचेतना यात्रा का जगह जगह पेयजल पुष्पवर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। रथयात्रा का समापन चरहाई बाजार में हुआ जहाँ सराफ धर्मशाला में सकल समाज की संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें सामाजिक कुरीतियों को छोड़ना, जनचेतना के साथ सामाजिक एकता के साथ परस्पर सहयोग के साथ आगे बढ़ने को लेकर बात हुई।
इस अवसर पर समाज जनो द्वारा अपने विचार सभी के साथ सांझा किये। भोपाल से पधारे समाज के वरिष्ठ दादा दशरथ चौरसिया ने अपने संबोधन में बताया कि जन चेतना रथ यात्रा का उद्देश्य को बताते हुए कहा पूरे प्रदेश की सकल चौरसिया समाज जो शहर गांव में बस रहे हैं उन्हें एक माला में पिरोने के संकल्प लिया है। अनुराग चौरसिया ने कहा चौऋषि महराज की फोटो को अपने घर दुकान आफिस में सम्मान दें। राजनीतिक भागीदारी मांगने से नहीं मिलती। एकजुट होकर छीननी पड़ती है। कार्यक्रम को श्रीकांत चौरसिया, प्रभात चौरसिया ने संबोधित किया। संचालन विकास चौरसिया ने किया।
संख्या अनुपात में हो राजनीतिक भागीदारी
प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया ने कहा कि चौरषि महराज का संदेश सामाजिक एकता और कुरीतियों को मिटाना रहा है। वर्तमान राजनीतिक भागीदारी में चौरसिया समाज का स्थान जनसंख्या के अनुपात में नहीं है। हमारी संख्या के हिसाब से राजीनीतिक दलों, सरकार में भागीदारी होनी चाहिए। कार्यक्रम में अध्यक्ष गोविंद चौरसिया, लालचंद चौरसिया, चन्द्रभान चौरसिया महंत, संजय चौरसिया, पंकज चौरसिया, जगदीश चौरसिया, विनोद चौरसिया, उपेंद्र चौरसिया, दिनेश चौरसिया, शिवाजी चौरसिया, हर्ष चौरसिया, सनद चौरसिया, बबलू चौरसिया शिवम, गुड़ु समेत महिला मंडल मौजूद रहीं।



