मध्य प्रदेश

शेर-ए-बुंदेलखंड नामक पुस्तक के कवर पेज का हुआ विमोचन

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जिसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हर जिले के एक स्वतंत्रता संग्रामी को चुना है। जिसके अंतर्गत स्वतंत्रता सेनानियों की जन्मस्थली की मिट्टी और जल को कलश में भरकर भोपाल भेजी जा रही है। इसी अवसर पर राजा किशोर सिंह की नगरी हिंडोरिया के राजगढ़ी परिसर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। जिसमें दमोह जिले के उभरते हुए लेखक चन्द्रभान सिंह लोधी की राजा किशोर सिंह के जीवन पर लिखित शेर-ए-बुंदेलखंड पुस्तक के कवर पेज का विमोचन किया गया।
लेखक चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि यह पुस्तक राजा किशोर सिंह के पूरे जीवन पर केन्द्रित है। इसमें तीन से चार साल की मेहनत है, जो तथ्यों पर लिखी गई है। इस किताब में कई तरह के प्रसंग हैं जो अभी तक किसी को मालूम नहीं है। किताब आने पर बहुत से ऐसे खुलासे होंगे जो लोगों की जानकारी में आएंगे। उन्होंने कहा कि यह किताब बहुत ही जल्द बाजार में आ जायेगी और ऐसी सभी पाठकों से अपील है कि इस किताब को अधिक से अधिक लोग पसंद करें। इस मौके पर बड़ा मलहरा विधायक प्रधुम्न सिंह, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री राहुल सिंह, वैभव सिंह, आनंदी दादा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विद्दासागर पांडे, पीजी कॉलेज प्राचार्य केपी अहिरवार, अभिषेक पटेल, प्रवेंद्र चंद्राकर, अरविंद सिंह, मुकेश सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। लेखक चन्द्रभान सिंह लोधी को तमाम अतिथियों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button