कृषिमध्य प्रदेश

किसान संघ तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत ने किया चिलोद टपरिया, हिनोती ग्राम का दौरा

किसानों से मिलकर जानी समस्याएं
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी

जबेरा । जबेरा विधानसभा की ग्राम पंचायत मझगुवा मानगढ़ के ग्राम हिनोती, और चिलोद टपरिया में किसान संघ तहसील अध्यक्ष हरिश्चन्द्र राजपूत ने पहुंचकर किसानो से मिलकर जानी किसानों की समस्याएं, किसान निजाम सिंह लोधी, इमरान खान ने बताया कि माला तालाब अधिकारीयों द्वारा नहर के पानी को हिनोति आजम ग्राम के किसानों को जब जरुरत थी तब नही दिया और अभी जब किसान खेतों में फ़सल बोहनी का कार्य कर चुके हैं और नहर के पानी की जरूरत नहीं है तो नहर का पानी जबरजस्ती भेजकर किसानो की फसल बर्बाद की जा रही है, इसके साथ ही चिलोद टपरिया में नहर में से निरंतर पानी बहने से किसान फसल बोनी का कार्य नही कर पा रहे हैं, खेतो में बार बार पानी भर जाता है, इसके साथ ही नहरों से ज्यादातर पानी नदी नालों में बर्बाद किया जा रहा है, अधिकारी कर्मचारि गहरी नींद में सो रहे हैं, नहरों की पुलिया तो बनी है, पर पानी रोकने के लिए गेट ही नहीं लगाए गए हैं, नहर खोलते ही जगह जगह से पानी निकल जाता है, जिससे किसानो को समय से खेतो में फसल बोने में समस्या हो रही है, कुछ खेतो मे तो किसानों ने फसल बोहनी की ही है, कि खेतो में पानी भर गया जिससे किसानो की फ़सल भी बर्बाद हो गई, किसानों की फ़सल बर्बाद होने की जिम्मेदारी उन अधिकारीयों की है जिन्हे माला तालाब की नहरों की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है, माला तालाब की नहरों में पिछले वर्षों में करोड़ों रूपए लगाकर नहरों को बनाया गया था किंतु आज भी नहरों की हालत जस की तस बनी हुई है, क्या नहरों के सुधार और निर्माण कार्य कागजों तक ही सीमित है, कृषि प्रधान देश में किसानो की कोई सुनने वाला नहीं है।

Related Articles

Back to top button