क्राइममध्य प्रदेशविधिक सेवा

सायबर क्राईम से सावधान एवं जागरूकता जरूरी : शवना परवीन निरीक्षक

रिपोर्टर : राजेन्द्र कुमार
पाटन । सोशल मीडिया के उपयोग एवं साइबर अपराध से बचने के लिए पाटन के शोभा सिंह यादव शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सायबर क्राईम से सावधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुनीता शर्मा के द्वारा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निरीक्षक शवना परवीन एवं उनकी टीम नितिन जोशी, सौरभ शुक्ला, अभिदीप भट्टाचार्य, सर्विर शाखा जबलपुर तथा एसआई संतोष ठाकुर, प्रधान आरक्षक दीपचंद्र एवं महिला आरक्षक रानी पाटन थाना से उपस्थित रहें। कार्यक्रम में महिलाओं हेतु साइबर अपराध से बचने के उपाय तथा सोशल मीडिया से संबंधित क्राईम से बचाने के उपाय तथा जानकारी से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में समस्त महाविद्यालयीन परिवार शामिल रहा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन डॉ. बाज़गा अतहर ने किया।

Related Articles

Back to top button