मध्य प्रदेश

जन अभियान परिषद की मासिक बैठक संपन्न

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड के सेक्टर सुल्तानगंज की मासिक बैठक नवांकुर संस्था घाना कलां के सहयोग से ग्राम मरखेडा गुलाब में आयोजित की गई। जिसमें सेक्टर की 17 समितियों के सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में ब्लॉक समन्वयक हेमलता नरवरिया ने समितियों के सदस्यों से नशा मुक्ति अभियान और स्वच्छता पर कार्ययोजना तैयार कर उस पर कार्य करने और उसकी रिपोर्टिंग करने को कहा। वही लोगों को नशे के प्रति जागृत करने और स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का आह्वान भी किया।
घाना कला से प्राणसिंह राजपूत, केशलोंन से नत्थू पटेल, मड़खेडा गुलाब से राघवेंद्र खरे, भैंसा से शैलेन्द्र सिंह राजपूत, उदका से संदीप सिंह दांगी, जसरथी से धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी खेरी, जयकुमार राजपूत विछुआ जागीर, रामप्रकाश प्रजापति सुनवाहा, गुलवाडा सेक्टर से नीलेश नामदेव देहगवां, विशाल यादव इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button