खेलमध्य प्रदेश

श्रीनिवास रामानुजन जयंती पर गणित मेला सम्पन्न

सिलवानी । सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिलवानी में महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित मेला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मनोहर राजपूत जिला योग प्रभारी, विनीत दीक्षित एपीसी जिला शिक्षा केन्द्र रायसेन, अरुण जैन समिति अध्यक्ष एवं मयंक रघुवंशी समिति सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के रूप में मनोहर राजपूत द्वारा महान गणितज्ञ रामानुजन जी के जीवन व उनके कार्यों से भैया बहिनो को अवगत कराया।
अथितियों द्वारा गणित व्यजंन, गणितीय मॉडल, गणितीय रंगोली आदि प्रतियोगिता का अवलोकन किया गया उन्होंने इसे नवाचार बताते हुए विद्यार्थियों को शासकीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी सहभागिता करने हेतु प्रोत्साहित किया। गणित मेला में कुल 11 विधाओ (गणित व्यजंन, गणितज्ञों के चित्र, गणित मेंहदी, गणित रंगोली, गणित कविता, पहाड़े, उल्टी गिनती, हिंदी गिनती अंक लेखन, गणित ओलंपियाड कक्षाश, अनुमान गणित, गणित प्रदर्श) की प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button