मध्य प्रदेश

सिया बोर्ड मप्र के अध्यक्ष ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिलाई सुशासन की शपथ

रायसेन । जिले में 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक मनाए जा रहे सुशासन सप्ताह के तहत जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कर्मचारियों को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सभाकक्ष में अरूण कुमार भट्ट सेवानिवृत्त आईएएस एवं वर्तमान अध्यक्ष सिया बोर्ड मप्र द्वारा सभी को सुशासन की शपथ दिलाई गई। कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास शहवाल, अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदण्डों को स्थापित करने के लिए सदैव संकल्पित रहने, शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने एवं नागरिक के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिए सदैव तत्पर रहने की शपथ ली गई। उल्लेखनीय है कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्मदिवस 25 दिसम्बर के एक दिवस पूर्व 24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है तथा शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा सुशासन की शपथ ली जाती है।

Related Articles

Back to top button