मध्य प्रदेश

सांसद हिमाद्री सिंह की मांग पर सड़कों के सुधार के लिए 10 करोड़ स्वीकृत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । शहडोल संसदीय क्षेत्र के बडवारा विधानसभा क्षेत्र में 4 सड़कों के सुधार के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनुपूरक बजट में लगभग 10 करोड का प्रावधान कर स्वीकृति प्रदान की गई है। जिसमें बडवारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सैलारपुर से बडागांव मार्ग, बंधी से जिर्री मार्ग, भूला से सैलारपुर मार्ग एवं देवरीहटाई से बड़वारा मार्ग शामिल है।
गौरतलब है शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने उक्त सडकों के सुदृढीकरण के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा था। प्रतिनिधि पदमेश गौतम ने बताया कि उक्त सडक मार्गों के सुदृढीकरण कराये जाने की मांग काफी समय से क्षेत्रीय ग्रामीण कर रहे थे। इसकी स्वीकृति मिलने पर क्षेत्रीयजनों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद हिमाद्री सिंह के प्रति आभार जताया है।

Related Articles

Back to top button