ट्रेन स्टॉपेज को लेकर कल देंगे ज्ञापन
रिपोर्टर : शरद चौरसिया
सोहागपुर । नागरिक संघर्ष समिति रेल रोको संघर्ष समिति सोहागपुर के द्वारा हजरत निजामुद्दीन, श्रीधाम, सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इंटरसिटी, जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग को लेकर शनिवार को स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा रेलवे बोर्ड चेयरमैन, सांसद, जीएम, डीआरएम स्टेशन मास्टर को दिया जाएगा।
नगर में ट्रैन स्टॉपेज की मांग विगत 5 वर्षों से सांसद महोदय एवम डीआरएम से की जा रही है, लेकिन जनता की इस जायज मांग के लिए जिम्मेदार व अधिकारी नेता ध्यान नहीं दे रहे,, पिछले 5 वर्ष पहले नागरिक संघर्ष समिति के द्वारा एक आंदोलन भी किया गया था। जिसमें क्रमिक भूख हड़ताल पर भी अलग अलग संगठन रहें पर सांसद उदय प्रताप सिंह की उदासीनता के चलते नगर को ट्रेन का स्टॉपेज नहीं मिल रहा। इस बात को लेकर सांसद के प्रति जनता नाराज है और जनता भविष्य में उग्र आंदोलन की तैयारी भी कर सकती है।



