
दोनों घायलों को किया भोपाल रेफर
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बरेली । रायसेन जिले के बरेली थाना क्षेत्र के ग्राम ढीमरढाना में पुराने जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों ने एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। 24 दिसंबर बुधवार को खेत में ही दोनों का विवाद हो गया। इस दौरान एक-दूसरे के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों घायलों को घटना के बाद प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया है।
ढीमरढाना निवासी तुलसीराम लोधी और दिमाडा निवासी नरेश पुरबिया की जमीन भी ढीमरढाना ग्राम में थी। दोनों के ही बीच पहले से जमीन का विवाद चल रहा था। 24 दिसंबर को विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। नरेश पुरबिया के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरी ओर तुलसीराम लोधी को सिर में गंभीर चोट आई है। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
दूसरी ओर हमले में घायल तुलसीराम लोधी ने बताया कि मैंने ग्राम में जमीन कोली लेकर खेती किसानी करता हूं। मेरे खेत में नरेश के द्वारा मवेशी भगा दिए जाते थे, इसलिए हम दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।



