फाइनल मुकाबले में हरियाणा टीम बनी विजेता
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बटियागढ़ । एम एच क्लब के तत्वावधान में प स्वर्गीय गिरीश सोनकिया की स्मृति में आयोजित चल रहे अंतर राज्यीय लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में रविवार झांसी और हरियाणा पानीपत के बीच खेला गया टॉस जीतकर जिसमें पहले बल्लेबाजी करती हुई हरियाणा पानीपत ने 20 ओवरों में 160 रनों के लक्ष्य दिया जबाब में उतरी झांसी के द्वारा शानदार के बाद स्थिति डगमगाती हुई नजर आई एवम मैच के अंत मे रोमांटिक होता गया लेकिन अंतिम ओवर में हरियाणा पानीपत ने यह मैच जीतकर आयोजक एम एच क्लब के स्व गिरीश सोनकिया लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता बनी। फाइनल मैच में अम्पायर के रूप में शाहिद अली खान एवं प्रकाश पटेल एवं तीसरे अम्पायर के रूप में देवकांत राणा,संजू विश्वकर्मा की अहम भूमिका रही। इस मुकाबले की विजेता टीम को 40 हज़ार रुपये के विशाल पुरूस्कार एवं उपविजेता टीम को 20 हज़ार रुपये नगद के साथ पुरुस्कार दिया गया। बटियागढ़ के एम एच क्लब के द्वारा लेदर बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 19 से 25 दिसम्बर तक के आयोजन में शामिल बिलासपुर, जबलपुर, रायपुर, नागौद, लखनऊ, नागपुर हरियाणा, झांसी की अंतर राज्जीय टीमो को ठहरने के अलावा अन्य व्यवस्थाएं कराई गई। एम एच के सदस्यों के द्वारा मैच का लाईव टेलीकास्ट यूट्यूब के अलावा टीवी चैनलों पर प्रसारित किया गया जिसकी लोगो द्वारा सराहना की जा रही है।
दर्शको से खचाखच भरा स्टेडियम
बटियागढ़ में प्रतिबर्ष टुर्नामेंट का आयोजन तो किया जाता है लेकिन इस बार के आयोजन में क्षेत्रीय जनता मैच देखने के लिए काफी उत्सुक दिखाई दी फाइनल मैच के प्रारंभ होने के पूर्व ही हज़ारो की जनता स्टेडियम में पहुची लेकिन स्टेडियम में खचाखच भरा होने की स्थिति में दर्शक मैच का आनद छतो पर खड़े होकर देखते नज़र आये तो कई लोग लम्बे लंबे वृक्षो पर लटक कर आनंद के साथ फाइनल मैच का आनंद लेते हुए दिखे।
इस कार्यक्रम के आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल पथरिया विधायक राम भाई परिहार, पूर्व विधायक लखन पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र कटारे राव, बृजेंद्र सिंह सहित अन्य अतिथीयों की मौजूदगी रही। मंच संचालन बृजेश चौरसिया, एव एमएस क्लब अध्यक्ष पंडित आनंद त्रिवेदी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।




