चलती मोटरसाइिकल में लगी आग, बीच सड़क धू-धूकर जल गई, बाइक पर सवार परिवार सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। नगर की नवोदय विद्यालय स्कूल के पास चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से भड़की की देखते ही देखते बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना में बाइक पर सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद बाइक सवार जैसे ही नवोदय स्कूल के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उसमें आग लग गई। बाइक सवार पटेरा थाना क्षेत्र के शिकारपुरा निवासी गोपाल सिंह ठाकुर पेट्रोल डलवा कर अपने गांव वापस जा रहा था। घटना के समय बाइक पर उसकी पत्नी और 2 बच्चे भी सवार थे, गनीमत रही सभी लोग सुरक्षित है।
आग लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने हटा पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को व्यवस्थित किया। लोगों की मानें तो बाइक सवार सभवतः शराब के नशे में था। बाइक अनियंत्रित होकर गिरने के बाद उसने बीड़ी पीने के लिए तीली जलाई और बाइक में आग लग गई, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। यह सिर्फ चर्चा में है।



