नगर परिषद के जिम्मेदारों ने खबर, लगवाई कुर्सी

मृगांचल एक्सप्रेस की खबर का असर
सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर नगर के वार्ड 3 एवं 4 शिवाजीनगर में नागरिकों द्वारा वर्षों से यात्री प्रतीक्षालय व कुर्सी लगाने की मांग की जा रही थी। परंतु नगरीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा था। जिसको लेकर मृगांचल एक्सप्रेस द्वारा 2 जनवरी को “नगर परिषद के जिम्मेदारों ने नही सुनी तो लोगों ने खंभा बिछाकर मरीजों को बैठने की व्यवस्था” षीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रसारित की गई थी। जिसको संज्ञान में लेते हुए नगर परिषद के जिम्मेदारों ने सोमवार को एक कुर्सी लगवाई गई है।
ज्ञातव्य है कि राजमार्ग के इसी चौराहे से सिविल हाॅस्पिटल आने जाने का रास्ता है। जहां तहसील के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते है और बसों के इंतजार करते है। आसपास बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने पर दुकानों का सहारा लेते है। नागरिकों ने नगर परिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार यहां यात्री प्रतीक्षालय अथवा मरीज व यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सी लगाये जाने की मांग की थी। परंतु जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया था। जिससे परेशान होकर वार्ड के नागरिकों ने पुराने बिजली के खंबे को नाली पर बिझाकर लोगो को बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। अब जिसको ध्यान में रखते हुए कुर्सी लगाकर व्यवस्था की गई थी। नागरिकों व यात्रियों को बैठने के लिए परेशान नहीं होना पडे़गा।
नागरिको ने कई बार कचरा हटाने के लिए भी नगर परिषद के कर्मचारियों को बोला गया, परंतु आज तक वहां से कचरा भी नहीं हटाया गया। परेशान मजबूर मरीज कचरे के पास ही बैठना पड़ता है।





