मध्य प्रदेश

बीजाडोगरी हाई स्कूल प्रांगण में मनाया गया आनंद उत्सव

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । बीजाडोगरी शासन के आदेश अनुसार 14 से 28 जनवरी तक आनंद विभाग के अंतर्गत आनंद उत्सव के तहत कार्यक्रम का आयोजित किया जा रहा है जिसके तहत ग्राम पंचायत बीजाडोगरी में आनंद उत्सव कार्यक्रम गुरुवार को मनाया गया। जनपद पंचायत जबेरा के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजाडोगरी मुंडारी गूढ़ा हाई स्कूल प्रांगण बीजाडोगरी में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए डीजे धून पर खूब थिरके छात्र छात्राएं क्रिकेट, फुटबॉल आदि खेलो का आयोजन किया गया। शासन की ओर से आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन करने के आदेश दिए थे जिसके बाद ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले आनंद उत्सव में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजाडोगरी सरपंच गेंदा बाई ने कहा कि शासन की ओर से आनंद उत्सव लोगों को आनंद देने के लिए शुरु किया गया है लोगों को इसमें शामिल होकर आनंद लेना चाहिए। जन शिक्षक राजेश रविदास ने कहा कि इस उत्सव का मकसद बच्चों को मानसिक तनाव से दूर करना है साथ ही खेल से बच्चों का शारीरिक विकास होता है बच्चों में छिपी खेल प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं खेल प्रतियोगिताओं जो भी इसमें भाग लेगा वह तनाव मुक्त रहता है। बीजाडोगरी हाई स्कूल में आयोजित हुए आनंद उत्सव में बच्चों ने बढ़चढ़ भाग लिया। और आनंद उठाया वहीं उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। इस दौरान बीजाडोगरी सरपंच गेंदा बाई, गूढ़ा सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, मुंडारी सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह, सचिव अर्जुन सिंह, सचिव वीरेंद्र सिंह, सहायक सचिव धमेंद्र सिंह हाई स्कूल प्रिंसिपल राजेश रविदास, राजदत्त नगायच, कपिल नायक, हरि सिंह, वीरेंद्र मुंडा, ज्योति पाटकर, अनिल गुप्ता, माध्यमिक शाला प्रिंसिपल रतनसिंह, परम सिंह, विनीता अठ्या, भावना पाण्डेय, लक्ष्मी ठाकुर, कमला अठ्या, खिलान कुम्हार सहित ग्रामीण जनपद सदस्य कौशल्या बाई भगवतसिंह लोधी, राजकुमारसिंह, बिहारीसिंह, इदलसिंह, उत्तमसिंह, सुरेश नायक, आषीश पाठक, टेक सिंह शिक्षक एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button