कांग्रेस मंडल ने ट्रेनों के स्टॉपेज बंद ट्रेनों को चालू करने डीआरएम के नाम बांदकपुर स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । घटेरा महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मंडल बांदकपुर के द्वारा बांदकपुर स्टेशन प्रबंधक को डीआरएम जबलपुर के नाम शुक्रवार 17 फरवरी को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें बताया गया कि बांदकपुर में देव श्री जागेश्वर नाथ महादेव का प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र है जहां प्रदेश ही नहीं देश के कोने कोने से बारह महीनों श्रद्धालु आते है वहीं महा शिवरात्रि के महापर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बादलपुर पहुंचते है कोरोना वायरस संक्रमित बीमारी के दौरान बादकपुर स्टेशन में रुकने वाली एक्सप्रेस यात्री ट्रेनों के स्टॉपेज को समाप्त कर दिया गया था तथा कई यात्री ट्रेनों को बंद कर दी गई थी जिस कारण बादकपुर जागेश्वर नाथ के प्रसिद्ध तीर्थ मंदिर आने वाले भक्तों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनो से इस क्षेत्र तक पहुंचने के लिए सबसे सुगम और सरल साधन है 18 फरवरी 2023 को महाशिव रात्रि पर्व को देखते हुए जन भावना हेतु प्रमुख यात्री ट्रेन रीवा इंदौर, इंटरसिटी, कामायनी, विंध्याचल का स्टॉपेज बांदकपुर रेलवे स्टेशन में किया जाए एवं अन्य ट्रेनें जो कोरिया के समय बंद कर दी गई हैं जैसे क्षिप्रा, दयोदय सहित अन्य यात्री ट्रेन उन्हें पुनः जल्द से जल्द चालू किया जाए जिससे कि जागेश्वर नाथ के मंदिर में आने वाले भक्तों को ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके ।
ज्ञापन देने के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस मंडल बांदकपुर के अध्यक्ष राजू विश्वकर्मा, संतोष पाठक, हिम्मत सिंह, रूपचंद्र सिंह, मुन्ना रैकवार, बाबू सिंह, प्रीतम, खिलान, रवि बंसल, धनीराम आदिवासी, दिलीप नेमा, तेजी पटेल ,करोड़ी, मोनू बंसल, घनश्याम विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल उपस्थित थे



