पर्यावरणमध्य प्रदेश

मौसम में उतार चढ़ाव जारी : 20 फरवरी से चलेगी 11 किमी की रफ्तार से हवा, 22 फरवरी से बारिश के आसार

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। भले ही शुक्रवार शनिवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई हो ।लेकिन आगामी दिन में फिर मौसम बदलने की संभावना बन रही है। आगामी दिनों में हवा की गति बढ़ेगी और बादल भी छा सकते हैं।
मौसम के जानकार वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर के मुताबिक 18 और 19 फरवरी को उत्तर-पूर्व एवं उत्तर से हवा चलेगी। 20 फरवरी को पूर्व से हवा चलेगी और गति भी 10 से 11 किमी की आसपास रहने वाली है। 21 फरवरी से हवा की दिशा दक्षिण- पश्चिम से हो जाएगी।
वहीं 22 फरवरी को हवा की गति बढ़ने के साथ मध्यम बादल भी छाने लगेंगे। इस तरह से तेज हवा के साथ बारिश की संभावना भी बनती दिखाई दे रही है। वहीं तापमान में मामूली उतार चढ़ाव जारी रहेगा। शहर में दिन और रात दोनों के ही तापमान में बढ़ोतरी हुई है। दिन का तापमान बढ़कर 0.4 डिग्री बढ़कर 30.6 और रात का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 11 पर आ गया। तापमान में बढ़ने से दिन में गर्मी का एहसास होता रहा।

Related Articles

Back to top button