अवैध शराब बिक्री को लेकर चैनपुर में महिलाओं ने विधायक के काफिले का किया घेराव, बोली विधायक जी शराब बंद कराओ नहीं तो हम करेगे
महिलाओं ने लगाया आरोप : विधायक के ही चहेते गांव में व्यस्त हैं अवैध शराब में, बिगड़ रहा गांव का माहौल
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जिला मुख्यालय के आसपास सहित जिले भर में आबकारी अमले और पुलिस अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। शराब ठेकेदार अपना घाटा पूरा करने के लिए गांव-गांव कमीशन एजेंट तैनात करके अवैध शराब की बिक्री करवाकर जमकर कमाई कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शनिवार को दोपहर जब सामने आया सिलवानी तहसील के चैनपुर गांव की दो दर्जन से अधिक महिलाएं लड़कियां और युवतियाँ सड़क किनारे पहुंच गई । जहां से सिलवानी विधायक रामपालसिंह राजपूत के वाहनों का काफिला गुजर रहा था महिलाओं ने विधायक रामपाल सिंह के वाहन का घेराव करके उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई । महिलाएं बोली विधायक साहब आपके ही रिश्तेदार और चहेते चैनपुर गांव में अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से करवा रहे हैं । नशेड़ीयों की वजह चैनपुर गांव का माहौल बिगड़ रहा है । लड़के और युवा पीढ़ी नशे की लत की शिकार हो रही हैं । अवैध शराब की बिक्री से शराब के सेवन करने से कई परिवार उजड़ गए हैं।
सिलवानी के बीजेपी विधायक रामपालसिंह राजपूत ने गुस्साईं महिलाओं को अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई रोक लगाने का महिलाओं को आश्वासन दिया ।तब कहीं जाकर नाराज महिलाएं शांत हुई । नाराज महिलाओं ने कहा कि तुम्हें विकास यात्रा निकालने की पड़ी है चैनपुर गांव में अवैध शराब का कारोबार सालों से फल फूल रहा है तो मैं तुम्हारे ही पार्टी के नेता और चाहे थे रिश्तेदार अवैध शराब की बिक्री करके अपनी जेबें भर रहे हैं। इस दौरान सिलवानी के टीआई भरत सिंह ने कई मीडिया कर्मियों को फोटो खींचने और वीडियो बनाने से रोका। जिससे पत्रकारों और मीडिया कर्मियों में थाना प्रभारी पटेल के खिलाफ असंतोष व्याप्त है।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व सिलवानी के विधायक रामपाल सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष तरबर सिंह राजपूत सहित भाजपा नेता पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ मौजूद रही। मालूम हो कि सांची विस क्षेत्र के आमखेड़ा, भादनेर बनगवां की महिलाओं ने एकजुट होकर पुलिस थानों में आवेदन देकर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग कर चुकी हैं।
इस संबंध में विकाश कुमार शाहवाल एसपी रायसेन का कहना है कि चैनपुर गांव तहसील सिलवानी में जल्द ही अवैध शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। शराब माफियाओं को बिल्कुल बख्शा नहीं जाएगा। जिस पुलिस अधिकारी ने मीडिया कर्मियों को वीडियो बनाने फोटो खींचने से रोका एक बार उसे समझाइश जरूर दी जाएगी।



