मध्य प्रदेश

तपोभूमि गंगाझिरिया में महाशिवरात्रि मे पंचामृत से किया भगवान शिव रूद्राभिषेक

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद जबेरा अंतर्गत आने प्रसिद्ध गंगाझिरिया धाम मे निरंतर 25 वर्षों से महाशिवरात्रि पावन पर्व अवसर पर भगवान शिव का रूद्राभिषेक हवन पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी महाशिवरात्रि में भगवान भोलेनाथ की पूजन अभिषेक हवन का भव्य एवं दिव्य अभिषेक अनुष्ठान किया गया। जिसमें भारी संख्या में भगवान शिव की आराधना के लिए श्रद्धालु उपस्थित रहे। बीजाडोगरी अंचल के दर्जनों गांव से सैकड़ों की संख्या में शामिल पुरुष महिला श्रद्धालु इस भव्य आयोजन में शामिल हुए।भगवान भोलेनाथ का पूरी भक्ति उत्साह के साथ पूजन किया। शनिवार को यज्ञाचार्य पंडित रूपनारायण राजौरिया के द्वारा यज्ञआदि पूजन हवन संपन्न करवाया भोलेनाथ का रूद्राभिषेक करने के लिए इस भव्य धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु शामिल होकर पुष्यार्जन किया। श्रद्धालु का भक्ति उत्साह ऐसा था कि महिला पुरुष बच्चे सब के सब भगवान शिव की भक्ति भाव के चलते तपोभूमि गंगाझिरिया धाम माहौल शिव भक्तिमय हो गया था। सिद्ध धाम भगवान शिव के जयकारों से गूंज रहा था।

Related Articles

Back to top button