बागेश्वर धाम : सामूहिक विवाह में पहुंचे सीएम शिवराज…, 110 लोगों की हालत बिगड़ी
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
छतरपुर। महाशिवरात्रि पर शनिवार को बागेश्वर धाम में एक बार फिर से 121 गरीब कन्याओं के हाथ पीले हुए। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की मौजूदगी में जोड़ों ने सात फेरे लेकर नवजीवन की शुरुआत की। सामूहिक विवाह सम्मेलन के मंच पर एक्टर गोविंद नामदेव और सुमन के साथ ही साधु-संतों ने भी शिकरत की।
शुक्रवार को एक बच्चे के गुम होने का मामला सामने आया है। साथ ही 110 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी, इनमें गंभीर रूप से हालत बिगड़ने के कारण 6 मरीजों को जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया है। मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करके उनका इलाज शुरू किया है। सोनीपत हरियाणा के रहने वाले मुन्ना शाह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बागेश्वर धाम आए थे। लेकिन अर्जी नहीं लगी। बुधवार को उनका बेटा बादल शाह भीड़ में बिछड़ गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने सुनाया रामायण का प्रसंग
मुख्यमंत्री ने रामायण का एक प्रसंग सुनाते हुए कहा, एक बार माता सीता ने हनुमान जी को अयोध्या की सबसे कीमती माला दी। हनुमान जी ने उस मोती की माला को गौर से देखा और उसे तोड़ दिया। फिर मोतियों को एक-एक कर देखने लगे। सब आश्चर्य में थे। यह देखकर माता सीता ने पूछा- बेटा बजरंग क्या हुआ। हनुमान जी बोले- माता आप भी झूठ बोलती हैं। सीता जी ने कहा- मैंने क्या झूठ बोला।



