मध्य प्रदेशराजनीति

विकास यात्रा में शिवराज सरकार कर रही सरकारी तंत्र का दुरुपयोग : मनोज अग्रवाल

कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा ने पुरानी बस्ती के तीन वार्डों में किया भृमण
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । कांग्रेस के प्रांत व्यापी आव्हान पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो कांग्रेस पार्टी को विस चुनाव में विजय बनाओ यात्रा रायसेन शहर के पुरानी बस्ती के वार्ड एक दो और तीन न्यू मार्केट इंडियन चौराहे पहुंचकर भ्रमण किया ।इस दौरान नुक्कड़ सभाओं में लोगों को यह विश्वास और भरोसा कायम करने के लिए कांग्रेस पार्टी की रीति नीति सिद्धांत और डेढ़ साल की कमलनाथ सरकार की उपलब्धियों को बताया ।साथ ही कहा कि कांग्रेसी पक्ष में सरकार परिवर्तन का माहौल बन रहा है । उन्होंने दावा करते हुए कहा कि रायसेन जिले की चारों विधानसभा में से 3 सीटें इस बार कांग्रेस जीतेगी। लोगों से कहा कि भाजपा लोगों को तोड़ने का काम कर रही है जबकि जबकि कांग्रेस पार्टी सांप्रदायिक एकता और अखंडता बरकरार रखने की बात करती है। प्रदेश में जंगलराज कायम है । बड़ौदा के गरीब मदन लाल जाटव ग्रामीणों द्वारा सताए जाने पर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री को भी कई दफे आवेदन देकर मदद करने आवेदन दे चुके हैं। लेकिन उसकी कहीं किसी ने सुनवाई नहीं की। कलेक्टर एसपी एसडीएम जनसुनवाई में सैकड़ों आवेदन दे चुका है।यह तो सरासर भाजपा सरकार का खुलेआम जंगलराज चल रहा है।
उसके पैतृक घर को तोड़ रहे हैं जाटव समाज के दबंग लोग सरपंच पंचायत सचिव का सहारा लेकर नगर पालिका परिषद रायसेन ने विकास यात्रा के दौरान एसडीएम तहसीलदार कार्यालय भवन बायपास पर भूमिपूजन समारोह में वार्ड1 नरापुरा की दलित समाज की पार्षद राजकुमारी मनोज शाक्या का नाम पट्टिका में लिखवाना मुनासिब नहीं समझा जाता।जबकि अन्य जनप्रतिनिधियों के नाम अंकित थे। दलित महिला जनप्रतिनिधि सहित जनपद पंचायत सांची की आदिवासी महिला का अपमान का मामला जगजाहिर हो चुका।कहाँ चले गए बीजेपी के नेताओं मंत्री सांसद विधायकों के नारी सबला और महिला सशक्तिकरण के दावे और वादे।
इस कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में कांग्रेस नेता डॉ शैलेन्द्र झारिया,नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्षज विकास शर्मा रूपेश तन्तवार मलखान रावत, कांग्रेस पार्षद जुबेर खान रवि यादव नपा में नेता प्रतिपक्ष व पार्षद प्रभात चावला, रेहान खान एडवोकेट, विजय राम लोहट, पार्षद भगवान सिंह सेहरिया, संजीव मनोज शर्मा, रमाकांत मीणा, राजू माहेश्वरी, टाइगर कुरैशी, बाबर खान एडवोकेट, राहुल समाधिया, असलम खान, लाल मियां, महेश यादव, दुर्गेश खरे, दौलत सेन वकील, हसीब हिंदुस्तानी, शशांक धाकड़ एडबोकेट, गुड्डा बघेल आदि शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button