सनकुई में लगा गंदगी का अंबार, जो काम हुए नहीं उन पैसों को निकालकर खेली जा रही होली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सनकुई में हो रहे भृष्टाचार की खबरें लगातार समाचार पत्रों के माध्यम से सुर्खियां बटोर रही है। लगातार मीडिया में खबरों का प्रकाशन करने के बाद भी जांच पड़ी सस्ते- बस्ते में। जिम्मेदार अधिकारियों- कर्मचारियों के कानों में जू तक नही रेंग रही हैं। ग्राम पंचायत सनकुई में चारों तरफ गंदगी का आलम छाया हुआ है वही सरपंच माया बाई लोधी एवं सचिव गुमान सिह बागरी को इनसे कोई लेना- देना नहीं हैं। सरपंच, सचिव को तो केवल भ्रष्टाचार से मतलब है। सोख पिट और वाटर हार्वेस्टिग पर भी सरपंच माया बाई लोधी एवं सचिव गुमान सिह बागरी के द्वारा जमकर होली खेली गई हैं। सूत्रों ने बताया कि उक्त भ्रष्टाचार सचिव गुमान सिह बागरी के द्वारा पंचायत में जमकर आर्थिक अनियमित्ताएं की गई और सोख पिट और वाटर हार्वेस्टिग के नाम पर जमकर शासकीय पैसों की होली खेली गई। जानकारी यह भी मिली है कि सोख पिट और वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर राशि आहरित कर ली गई जबकि मौके पर वे काम हुये ही नहीं है। लिहाजा इस मामले में प्रमाणों के साथ ग्रामीणों द्वारा जल्द ही शिकायत किये जाने की तैयारी की गई है।



