पाटन विधानसभा क्षेत्र में अठारहवें दिन निकाली गई विकास यात्रा ग्राम पंचायत सगोड़ी पहुंची
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । विधायक अजय विश्नोई ने मझौली जनपद पंचायत के ग्राम पौडीकलां, सगोडी में ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासकीय योजनाओं की तथा क्षेत्र में हुये विकास के कार्यों की जानकारी दी । विश्नोई ने इस अवसर पर पुलिया के निर्माण कार्य सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी किया बुधवार विकास यात्रा निरंतर चलती सागोड़ी ग्राम पंचायत पहुंची विकास यात्रा में पाटन विधानसभा विधायक अजय विश्नोई के द्वारा 33 लाभकारी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया और सबसे प्रथम ढोल बाजा पटाखे के साथ में सभी लोगों ने विकास यात्रा का स्वागत किया कार्यक्रम में सगोड़ी सरपंच दीपक साहू ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। कार्यक्रम में मझौली जनपद की अध्यक्ष विद्या दिनेश चौरसिया, पोंडा मंडल के मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, कार्यक्रम के प्रभारी वासुदेव पटेल, राजेंद्र चौरसिया, नीलू बाजपेई, बलराम पटेल, महेंद्र पटेल, सरपंच अजय साहू, सरपंच संगठन मझौली ब्लाक अध्यक्ष शारदा पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सचिव, सहायक रोजगार सचिव और पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक सभी अधिकारी उपस्थित रहे।



