दुष्कर्म की घटना के विरोध में कांग्रेस संगठन ने सौंपा ज्ञापन
ब्लाक युवक कांग्रेस के तत्वाधान में मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
छिंदवाड़ा । गत दिवस छिंदवाड़ा नगर में मासूम के साथ हुई दरिंदगी का जिले भर में घोर विरोध हो रहा है। इस अपराधिक घटना के विरोध मेें जिला कांग्रेस कमेटी के आवह्न पर ब्लाक युवक कांग्रेस, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, क्षे़त्रीय कांग्रेस कमेटी सहित अनुसांगिक संगठन की ओर से महामहीम राज्यपाल के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर सभी कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने एकजुट होकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस संगठन द्वारा शासन के नाम दिए गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से दोषियों को मृत्युदण्ड दिए जाने, प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार लाने सहित अन्य मांग की गई है।
इस प्रदर्शन, में विधायक सुजीत चौधरी, ऋषि पटेल, तीरथ ठाकुर, ईशवरसिंह चौधरी, आषीष वर्मा, परसराम वर्मा, धीरज खंडेलवाल, बिंदुमती रघुवंषी, महिला कांग्रेस ममता चौधरी, बंटी साहू, कपिल वर्मा, सादिक अली मीर, अनमोल चौधरी, अंकित पाण्डे, श्रीकांत साहू अध्यक्ष ब्लाक युवा कांग्रेस, सावन पटेल, सचिन वर्मा, अरविंद दाहिया,अविनाष शर्मा, संतोष ठाकुर, विनीत सक्सेना, गुरूराज, राजेन्द्र जंघेला,शयाम लाल,विक्रम वर्मा, भगत रघुवंषी, सूरज साहू, आनंद पटेल, धनंज्य दुबे, अनबर भाई, शाहिद मंसूरी, महेन्द्र डेहरिया, गोलू राउत, रॉबी ठाकुर, हर्ष विष्वकर्मा, योगेश रघुवंशी, जमाल मंसूरी, नेबालाल डेहरिया, रामप्रसाद वर्मा, बद्री पटेल, दीपक वर्मा, करण वर्मा, सुखराम साहू, कमल उइके, सुजीत विष्वकर्मा, कन्हैया कहार, पंकज वर्मा, महेश वर्मा, प्रवीण वर्मा, अंकित वर्मा, अभिषेक वर्मा, विनय वर्मा, जय वर्मन, सुभाष विष्वकर्मा, ब्रजमोहन वर्मा, अजय नायक सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल रहे।




