झूठी सरकार का झूठा बजट : रतनचंद जैन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी दमोह के जिलाध्यक्ष रतनचंद जैन ने मध्यप्रदेश सरकार के बजट को चुनावी बजट बताया. उन्होंने कहा झूठी सरकार का झूठा बजट है। ये सत्यनाश का बजट है बजट में सब कुछ सिर्फ सब प्रस्तावित, है सबका बस प्रवधान है यह बजट सिर्फ 3 महीने का है चुनावी जुमला है बजट। रतन चंद जैन ने कहा मध्य प्रदेश में इस साल 1 करोड़ बेरोजगार हैं डॉक्टर, शिक्षक की कमी की संख्या 25 फीसदी बढ़ी है। बजट सिर्फ एक फॉर्मेलिटी है। लाड़ली बहन योजना सिर्फ एक नाटक है। यही पेपरलेस बजट की सच्चाई है टेबलेट मिला नहीं। बीजेपी सरकार में 18 साल से लगातार झूठ परोसा जा रहा है महंगाई से सभी वर्ग परेशान हैं महंगे घरेलू गैस सिलेंडर से माता बहनें परेशान हैं। चुनावी वर्ष में भी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं किया। मध्यप्रदेश की जनता पर 1 लाख करोड़ का लोन चढ़ा दिया है. इसलिए हम इस बजट का विरोध करते हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्य मंत्री ने कहा कांग्रेस की सरकार आयी तो हम महिलाओं को 1500 रुपये देंगे।



