कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

तेज आंधी हवा के साथ बारिश का दौर, ओले भी गिरे, फसलों को नुकसान, बिजली गुल

ब्यूरो चीफ: शब्बीर अहमद
रायसेन । सोमवार को शाम लगभग 7 बजे अचानक मौसम बदला तेज हवा और आंधी तूफान के साथ जिले में कई नगरों एवं ग्रामीण इलाकों बिजली सप्लाई बंद हो गई।
ज़िले में कई जगह हो रही तेज बारिश और गिर रहे है बड़े बड़े ओले। गोहरगंज तहसील के कई गाँव में गिरे ओले। चने से भी बड़े आकार के गिरे ओले। सड़कों पर बिछ गई बर्फ कि चादर।
ग्राम चिकलोद, ग्राम कंकाली और ग्राम गुदाबल में ओले गिरने से फसलों को हो सकता है नुक़सान।
ओले गिरने से किसानों की कटी फसलों और गेंहू की फसलों को हो सकता है बहुत नुक़सान।
क़रीब दो घंटे से भी ज़्यादा समय से चल रही है तेज हवा और हो रही है बारिश। तेज धूल भरी आंधी के चलते शहर की बिजली सप्लाई बंद हो जाने से नगरो में अंधेरा रहा।
आसपास के इलाकों में अभी भी आंधी तेज हवा का दौर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय की मौसम विभाग में आने वाले एक-दो दिन में आंधी तूफान के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की थी। आंधी तूफान के चलते कई ग्रामीण इलाकों की फसल भी खेत में गिर गई। मौसम के करवट बदलने से हवा के साथ तेज़ बारिश शुरु तेज़ बारिश से हो सकता है । खेतो में खड़ी फसलों को नुकसान, खेतों में कटी रखी फसल भीगी किसान परेशान, वही तेज हवा से कई मकानों की चादर है उड़ीं।

Related Articles

Back to top button