मध्य प्रदेश

श्मशान भूमि पर किया गया कब्जा, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l श्मशानघाट की सरकारी जमीनें भी अब सुरक्षित नहीं रही। बेजा कब्जा करने वालों ने बेखटके कब्जा कर निर्माण कराना भी शुरू कर दिया है। उमरियापान श्मशान भूमि में अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा हैं। श्मशान भूमि में अवैध कब्जा होने के कारण ग्रामीणो में भारी आक्रोश हैं। वहीं ग्रामीणों के द्वारा यह भी कहा जाता है कि श्मशान भूमि पर कब्जा होने के कारण हम लोग कहां पर बैठेंगे और कहां पर दाह संस्कार करेंगे अगर श्मशान भूमि तक सुरक्षित नहीं रहेगी तो जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा होगा। अवैध कब्जा होने के कारण अंतिम संस्कार करने के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती है। अगर चंद दिनों के अंदर श्मशान भूमि को खाली नहीं करवाया गया तो ग्रामीणों के द्वारा बहुत बड़ा कदम उठाया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button