नवरात्रि में लगाया मातारानी का दरबार, श्रद्धा भक्ति से करे आराधना
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जबेरा जनपद क्षेत्र के ग्राम पटी चोपरा जिससे लोग पिछले कई वर्षों से धर्मनगरी बोलने लगे है 12 महीने धार्मिक आयोजन होते रहते हैं चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर पिछले 5 वर्षों से हनुमान मंदिर प्रांगण में दुर्गा माता की प्रतिमा की स्थापना की जाती है प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता रानी की स्थापना की गई है । जिसमें ग्राम हरदुआ सुमेर जमुनिया महुआ खेड़ा पौड़ी महाराज सिंह सिमरी जालम सिंह एवं अन्य क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं प्रतिदिन संध्या आरती रात्रि 7:30 बजे संपन्न होती है जिसमें हजारों की संख्या में लोग आरती में शामिल होते हैं समिति के सदस्य सचिन मोदी ने बताया कि पटी चौपरा अलग-अलग ग्राम पंचायत हैं सिर्फ अंतर है जो बीच में से प्रधानमंत्री रोड निकला हुआ है दोनों ग्राम के लोग हमेशा मिलजुल कर धार्मिक आयोजन करते हैं नवरात्रि के समय ग्राम चंडी चोपरा मैं नौ देवी माता रानी की स्थापना की जाती है जिसमें दोनों ग्रामों का सहयोग रहता है चैत्र नवरात्रि में ग्राम पटी में माता रानी की स्थापना की जाती है उसमें भी दोनों ग्रामों का सहयोग रहता है आज महा आरती के समय जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी आरती में सम्मिलित हुए समिति के सदस्यों ने उनके सामने मांग रखी की माता रानी के दरबार में एक रंगमंच बनवाया जाए जिसमें आदरणीय विधायक जी ने ₹100000 की राशि देने की घोषणा की आज आरती में सम्मिलित हुए जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह निस्वार्थ सामाजिक संगठन प्रमुख सचिन मोदी पट्टी सरपंच प्रतिनिधि रूप सिंह रोजगार सहायक सुरेंद्र सैनी चोपड़ा सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र सिंह जनपद सदस्य प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह हरदुआ मानगढ़, रोजगार सहायक राजेश सिंह, संतोष सदर, प्रतिवर्ष कार्यक्रम में फ्री टेंट लगाने का सहयोग करने वाली विजय, पंकज, नितिन, अमित, महेंद्र, नरेंद्र, सुनील एवं समस्त सोनी परिवार एवं क्षेत्रवासी सम्मिलित हुए।



