धार्मिक

नंद के घर आनंद आयो, जय कन्हैया लाल की, धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l संत श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज भरभरा आश्रम के सानिध्य में उमरियापान के आजाद चौक में चल रही श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ में श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । जैसे ही श्रीकृष्ण का जन्म हुआ वैसे ही श्रोता द्वारा नाचते गाते हुए कहा कि नंद के घर आयो जय कन्हैया लाल की गूँज के साथ पूरा पंडाल श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की भक्ति में झुम उठा l
इस अवसर पर कथा व्यास पंडित संतोष पौराणिक ने श्रीकृष्ण लीलाओं का बखान किया l जिसमें बडी संख्या में श्रृद्धालुओं की उपस्थिती रही। कथा में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रवचन किए जा रहे है। आयोजक अंधेलीबाग दुर्गा उत्सव समिति सरपंच अटल ब्यौहार, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया,
सुजीत बाजपेई, संतोष सोनी, अनिल नामदेव, सचिव सतीश गौतम, पूरन सोनी, सत्तू त्रिपाठी, हरिओम असाटी, राजू काछी, अजीत पांडे, आलोक असाटी, मारू सेन, कल्लू पटेल, मोटू सेन, आशीष पटेल, चन्दू चौरसिया, जीतू गुप्ता, रिंकल सोनी, सरपंच अटल ब्यौहार, शैलेन्द्र पौराणिक धन्नू सोनी, जितेन्द्र असाटी, कुलदीप तिवारी, सीताराम सिगौर पत्रकार चौरसिया, रजनीकांत झारिया, सहित बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे l

Related Articles

Back to top button